यमुनोत्री में श्रद्धालुओं को भेजना खतरा भरा, यात्रा स्थगित करें, पुलिस को करनी पड़ी अपील
नई दिल्ली. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के सभी 4 धामों-केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा शुरू हो गयी है। पहले ही दिन केदारनाथ में रिकॉर्ड संख्या में 32 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वीडियो वायरल भी हुआ है। जिसमें पहाड़ी के रास्ते पर भक्तों की भीड़ खचाखच भरी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के सामने आने के बाद ही राज्य सरकारी की तैयारियों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे। हालांकि शनिवार को ही पुलिस प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि वहां हालात सामान्य है और अब भीड़ भी नहीं है।
उत्तरकाशी पुलिस ने किया पोस्ट
इन सबके बीच रविवार की सुबह उत्तरकाशी पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा हैकि आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुंच चुके है अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्रो यात्रा पर आने जा रहे हैं उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा को स्थगित करें।
