ग्वालियर कलेक्टर ने ली बैठक, मतगणना जल्दी पूरी करने 5 विस क्षेत्र में लगेंगी 21-21 टेबल
ग्वालियर. जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने शनिवार को एमएलबी कॉलेज में मतगणना की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण के विभाग के अधिकारियों से कहा कि मतगणना के लिए निर्धारित सभी कक्ष 25 मई तक तैयार करें। मतगणना जल्दी करने के लिए इस बार ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, दक्षिण व डबरा के लिए 14 की जगह 21 टेबल लगाई जाएंगीं। इसी तरह भितरवार क्षेत्र की मतगणना के लिए 18 टेबल लगाई जाएंगीं।
