सिटीसेंटर स्थित वैल्व्यू के सामने फायरिंग
ग्वालियर. एक होटल में भांजे की सगाई कार्यक्रम में आये मामा को गोली मार दी। 6 युवकों ने मामा-भांजे को पहले लाठी-डंडों से पीटा औरे जब वहां मौजूद लोगों ने हमलावरों को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए भाग गये, गोली लगने से घायल मामा हो गये, युवकों से टोकने को लेकर विवाद हुआ था।
घटना शुक्रवार की देर रात 1 बजे सिटींसेंटर होटल वैलव्यू की है।घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना होटल के बाहर व अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली है।
रात में साथियों के साथ आकर की मारपीट
युवक उस समय तो चले गए, लेकिन रात करीब 12.58 बजे फिर से अपने कुछ अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से आए और आते ही कदम सिंह और सूरज के साथ मारपीट करने लगे। परिजन उन्हें बचाने दौड़े तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए। इसमें एक गोली सूरज के मामा कदम सिंह को हाथ के पास कंधे के नीचे लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसी बीच हमलावरों ने सूरज की भी बेरहमी से पिटाई की।

हमलावरों ने भी होटल में कराई थी बुकिंग
पुलिस ने होटल रिकॉर्ड से पता किया तो हमलावरों की पहचान भिंड के गोहद निवासी विशाल काकड़ और सुंदरम दुबे के रूप में हुई है। इन दोनों ने ही पार्टी के लिए तीन रूम बुक किए थे। एएसपी शियाज केएम ने बताया कि हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

