समर कैंप में विद्यार्थी कैनवास पर उकेर रहे हैं मनमोहक पेंटिंग

ग्वालियर – एक ओर कैनवास पर तूलिका मदद से रंगों से उभरी मनमोहक पेंटिंग, तो दूसरी ओर वाद्ययंत्रों से सुरों की साधना। इसी तरह एक तरफ संगीतमय नृत्य तो दूसरी तरफ एक से बढ़कर योगासन। वहीं खुलकर आपस में मन की बातों का आदान-प्रदान। यहाँ बात हो रही है जिले के सीएम राइज स्कूलों में आयोजित हो रहे समर कैंप की।
विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरीक विकास के उद्देश्य को लेकर जिले के सीएम राइस विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में सीएम राईज स्कूल पद्मा कन्या उमावि. और सीमए राईज स्कूल पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी समर कैम्प जारी हैं। इन समर कैम्प में बच्चों में सृजनशीलता, रचनात्मकता व तार्किकता के गुणों के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। साथ ही खेल गतिविधियाँ भी आयोजित हो रही हैं।
जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर शनिवार को इन दोनों स्कूलों के समर कैंप में पहुँचे और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के लिए योग संजीवनी है। इससे बच्चों के मन-मस्तिष्क में स्थिरता आती है पढ़ाई के प्रति ध्यान केंद्रित करने में भी सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *