दिल्ली स्कूल के धमकी भरे ईमेल क्या इस्लामिक स्टेट से जुड़े है, मेल आईडी से गहराया शक
नई दिल्ली. एनसीआर के 80 से अधिक स्कूलों और पढ़ने वाले हजारों बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स के लिये बुधवार की सुबह दहशत भरी रहीं। स्कूलों को एक साथ एक ही जैसे ईमेल मिले। जिनमें स्कूलों को बम से उड़ाने और हिंसा का तांडव मचाने की धमकी दी गयी थीं ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची और बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था। पुलिस ने परिजनों सै पैनिक न करने की अपील की। लेकिन अब इस धमकी भरे ईमेल के तार अब आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ते नजर आ रहे है।
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि जिस ईमेल आईडी से दिल्ली एनसीआर के स्कूल को धमकी मिली थी वह ईमेल है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि () एक अरेबिक शब्द है। जिसका उपयोग 2014 से इस्लामिक स्टेट द्वारा इस्लामिक प्रोपेगेंडा को फैलाने के लिये किया जाता है। इसी के साथ ही पुलिस जांच में इस्लामिक स्टेट का एंगल लेकर भी चल रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह ईमेल भेजा किसने है कि शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह मेल देश के बाहर से किया गया है। उत्तरप्रदेश पुलिस के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने अपनी शुरूआती जांच के बाद बड़ा खुलासा किया । उनके अनुसार धमकी भरे ईमेल मॉस्को में लगे सर्वर से भेजे गये हैं कि जांचकर्ता इसमें अभी और आगे नहीं बढ़ पाये है क्योंकि हो सकता है कि प्रॉक्सी सर्वर का उपयोग किया गया हो। यानी सर्वर भले ही मास्को में हो लेकिन उसका उपयोग दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर ईमेल भेजने के लिये किया गया हो।
