BJP में बगावत, आलाकमान की बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरण के लिए मतदान हो चुके है। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एकमात्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार ताशी ग्यालसन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के अंदर जारी अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। दरअसल बीजेपी आलाकमान ने लद्दाख लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी के इस फैसले से पहले तो उन्होंने कोई नाराजगी नहीं जताई थी लेकिन अब नामग्याल विद्रोह पर उतर आए। आज जब ताशी ग्यालसन के नामांकन भर रहे थे उस दौरान नामग्याल मौजूद नहीं थे।
नामांकन पत्र का एक सेट लिया
टिकट कटने से नाराज नामग्याल ने एक दिन पहले नामग्याल ने भी लेह जिला आयुक्त संतोष सुखादेव से नामांकन पत्र का एक सेट लिया था। जामयांग नामग्याल के इस कदम में बीजेपी आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि इस सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है, और 20 मई को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *