शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाने वाले है

भोपाल. पीएम नरेन्द्र मोदी के शिवराज सिंह की तारीफ करने और उन्हें दिल्ली ले जाने वाली बात कहने के बाद शिवराज सिंह चौहान का अंदाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह को जब चुनाव प्रचार के लिएस गंजबासौदा इलाके में पहुंचे तो वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने मं. से इस बात दिल्ली जाने की बात भी कही। बता दें कि हरदा में चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने शिवराज सिंह को दिल्ली ले जाने की बात कहते हुए शिवराज सिंह की जमकर तारीफ भी की थी।
मामा अब दिल्ली जाने वाला है
शिवराज सिंह चौहान गंजबासौदा और ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शिवराज ने 21 गांवों का दौरा किया और 9 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं के दौरान शिवराज सिंह काफी खुश नजर आए और उन्होंने मंच से ये तक कहा कि अब मामा दिल्ली जाने वाला है और वे भी ले जाने वाले हैं। शिवराज ने जैसे ही दिल्ली जाने की बात कही तो वहां मौजूद लोगों ने भी जवाब दिया कि हम भी भेजने वाले हैं। इस दौरान शिवराज ने यह भी कहा कि वे कोई सामान्य सांसद की तरह दिल्ली नहीं जाएंगे। वहां जाकर इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *