फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्वालियर दो आरोपियों को रजिस्टार कार्यालय के सामने खड़ा देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने रजिस्टार कार्यालय के पास जाकर देखा तो बताये हुलिये के 2 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम नवीन मण्डेलिया पुत्र राजू मण्डेलिया निवासी गिर्राज कॉलोनी गोलपहाडि़या तथा दूसरे ने रविन्द्र सिसौदिया पुत्र राघवेन्द्र निवासी आनंद नगर बहोड़ापुर ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से थाना महाराजपुरा के अपराध के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी सतेन्द्र सिंह तोमर की जमीन के कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार कर षड़यंत्र पूर्वक जमीन को खुर्दवुर्द कर धोखाधडी करना स्वीकार किया।
ज्ञात हो कि 19 जून 2023 को फरियादी सतेन्द्र सिंह तोमर निवासी चार शहर का नाका ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी व उसके भाई की 2 बीघा 6 विसवा जमीन ग्राम मऊ में स्थित है। उस जमीन को बेचने का सौदा माधव, मनोज व मुन्ना के साथ तय हुआ था। कुछ दिनों बाद उक्त तीनों व्यक्ति उसके घर पर आये और मनोज उसको बोला की आपका ट्रॉसपोर्ट का काम है आप अक्सर बाहर जाना रहता है तो तुमने जो अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया है उसकी रजिस्ट्रियां करने के लिये आपको बार-बार आना पड़ेगा जिससे परेषानी होगी तो आप अपनी 11 विस्वा जमीन का मुझे पावर ऑफ अटॉर्नी दे दो जिससे मैं तुम्हारे द्वारा निष्पादित व हस्ताक्षरित दस्तावेजों को उप पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत करता रहुंगा। मैंने मनोज की बातों में विष्वास करके अपनी जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम कर दिया। मनोज ने उसके द्वारा दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरूपयोग करके उसे बताये बिना नवीन मण्डेलिया व रविन्द्र सिसौदिया के साथ मिलकर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके उसकी जमीन की निम्न लोगांे को रजिस्ट्रियां कर दी है।
