MP के सरकारी दफ्तरों में हर हफ्ते एक दिन अघोषित छुट्टी! कर्मचारियों को राहत

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 शुरू किया है। अभियान के अंतर्गत इस दिन सभी अधिकारी और जन प्रतिनिधि मैदानी दौरे पर रहते हैं, कोई समीक्षा या कार्यालयीन बैठक नहीं होती। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रषासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान प्रारंभ किया गया है। हालांकि कई कर्मचारी, अधिकारी इसका अनुचित फायदा उठा रहे है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के कारण शुक्रवार का दिन अघोषित अवकाश में बदल गया है। चूंकि मुख्य सचिव से लेकर सचिव, विभागाध्यक्ष तक मैदानी दौरे पर चले जाते है इसलिए अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की मौज हो जाती है। यहां तक कि मंत्रालय में छुट्टी जैसी हो जाती है। अधिकांश कार्यालय दोपहर में ही खाली हो जाते है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में 7 प्रस्ताव 2026 से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 शुरू किया गया है। इसे 8 जनवरी 2027 तक चलाने का प्रस्ताव है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस अभियान के प्रमुख स्तंभ है। संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी। अभियान के अंतर्गत मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शहरों के किसी वार्ड या गांव में जाकर सीधे आम आदमी से बात करते है।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में सीएम हेल्पलाइन, जन सुनवाई, लोक सेवा गारंटी और राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि विशेष रूप से स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल और राशन दुकानों का निरीक्षण करते है। सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी लेते है। आंगनवाडी का निरीक्षण करते है, आयुष्मान और समग्र आईडी के साथ्ज्ञ ही आवास योजना, जन जीवन मिशन आदि का भी जायजा लेते है। अभियान की निगरानी और जानकारी दर्ज करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल बनाया गया है।
संचालन का दिन शुक्रवार
प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के संचालन का दिन शुक्रवार निर्धारित किया गया है। पूरे राज्य में हर शुक्रवार को यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के कारण यह दिन कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अघोषित अवकाश जैसा बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *