प. जवाहर लाल नेहरू की 137वीं जयंती पर भारत के विकास में अपना जीवन समर्पित किया: कांग्रेस
ग्वालियर- स्वाधीनता आंदोलन के स्तंभ भारत रत्न भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की 137वीं जयंती बाल दिवस पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव कांग्रेसजनो द्वारा माल्यपर्ण नमन कर पुष्पांजली अर्पित की गई।
नेहरू की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने राजनैतिक आर्थिक समाजिक, मानव कल्याण जनभलाई के लिए पंचशील सिद्धांत की नीति को बनाया जिसमें समानता और जनकल्याण के लिए नीति का पालन करना, शांतिपूर्ण सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता को कायम रखना और संवेदनशील मामलो में तत्काल निर्णय लेकर जनकल्याण करना रहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नवरत्नों का निर्माण किया, जिससे भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चो से बहुत प्यार करते थे इसलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, चाचा नेहरू के सिद्धांत और आदर्श आज भी सार्थक है, उन्होंने देश को आजाद कराने में और भारत को आजादी मिलने के बाद भारत के विकास में अपना जीवन समर्पित किया, उनके द्वारा किए गए त्याग और बलिदान से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए ओर उनके आदर्षो को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
