संपत्ति कर वसूली में लापरवाही पर दो कर संग्राहकों का एक-एक दिन का वेतन राजसात

ग्वालियर। संपत्ति कर के बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकायेदारों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर आयुक्त टी. प्रतीकराव द्वारा संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान वार्ड क्रमांक 11 के कर संग्राहक गंगाराम राजे एवं वार्ड क्रमांक 2 के कर संग्राहक द्वारा आगामी सप्ताह में बकायेदारों से की जाने वाली वसूली के संबंध में अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही वसूली कार्य में लापरवाही भी सामने आई।
इस पर अपर आयुक्त टी प्रतीकराव ने दोनों कर संग्राहकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक-एक दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति कर वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *