मैराथन के बाद पुरस्कार को लेकर हंगामा, नाराज धावकों ने मंच और फर्नीचर तोड़ा, 2 घंटे तक चला हंगामा

मुरैना. मैराथन दौड़ के बाद पुरूस्कार को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कुछ धावकों ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने मंच, फर्नीचर, सोफे के साथ-साथ दूसरा सामान भी तोड़ दिया है। लगभग 2 घंटे तक हंगामा चलात रहा। हैरानी की बात यह है कि आयोजन स्थल पर सिटी कोतवाली थाने महज 100 मीटर दूरी पर था आयोजनस्थल।
शहर में आयोजित मैराथन में लगभग 2 हजारा धावकों ने हिस्सा लिया था। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर शहीद संग्रहालय पर समाप्त हुई। यहां विजेताओं को पुरस्कार दिये जा रहे थे। इस बीच प्रथम-द्वितीय पुरस्कार को लेकर प्रतिभागियों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ता देख आयोजन करने वाली कैरियर पथ एकेडमी के संचालक आयुष अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने पुरस्कार वितरण की तारीख 20 नवम्बर घोषित कर दी। इसके बाद आयोजक कार्यक्रम स्थल से चले गयंे।
थाने से 100 मीटर दूर हुई तोड़फोड़
घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे है। आयोजन स्थल सिटी कोतवाली थाने से महज 100 मीटर दूर है। इसके बावजूद लगभग 2 घंटे तमक हंगामा -तोड़फोड़ होती रही। अब सवाल यह हैकि पुलिस को इतने बड़े हंगामे की जानकारी समय पर क्यों नहीं मिली। तोड़फोड रोकने के लिये घटनास्थल पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी।
आयोजकों के जाने के बाद नाराज धावकों ने मंच पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखा फर्नीचर और दूसरे सामान को नुकसान पहुंचाया। कुछ ही देर में आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *