कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 बदमाश स्कूटी पर अपहरण कर ले गये शोर मचाने पर पीटा
ग्वालियर. बहोड़ापुर इलाके में 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला नजर में आया है। घटना 14 नवम्बर की दोपहर लगभग 1.45 बजे की है। यह आरोप है कि कोचिंग से घर लौट रही कक्षा 8वीं की छात्रा को इमरान और आर्यन नाम के 2 युवकों ने जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास बने एक खाली तलघर में ले गये। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया है। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे बदनाम कर देंगे। कुछ देर के बाद आरोपियों को छात्रा की मां के पहुंचने की भनक लगी और इसके बाद वह छात्रा को सड़क पर छोड़कर भाग गये।
गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस
देर शाम छात्रा की मां उसे तलाशते हुए निकलीं। रास्ते में छात्रा उन्हें मिल गई। उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां और चाचा उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार रात इमरान और आर्यन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
