कुत्ते ने पड़ोसी की गाड़ी पर किया पेशाब तो पिता-पुत्र ने तलवार से किया अटैक, पत्नी बचाने ता उसे भी पीटा

ग्वालियर. मुरार थाना इलाके के रिसाला बाजार में पालतू कुत्ते के पड़ोसी की गाड़ी पर टायलेट करने को लेकर 2 पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया है। यह आरोप हैकि इस बात से नाराज पड़ोसी पिता पुत्र ने घर के पास ही सोनू राठौर पर लाठी डंडों और धारदार हथयार से अटैक कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी कविता के साथ भी मारपीट की गयी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शनिवार की रात आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केसदर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गाड़ी पर टायलेट करने पर हुआ झगड़ा
रिसाला बाजार निवासी सोनू राठौर 40, 9 नवम्बर की रात लगभग 11.30 बजे अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। इस बीच कुत्ते ने पडोसी कल्लू राठौर की खड़ी गाड़ी पर टायलेट कर दिया। इस बात से नाराज होकर कल्लू और उसका बेटा रोहित लाठी डंडे और तलवार लेकर मौके पर पहुंच गये। यह आरोप है कि दोनों ने सोनू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लात-घूसों और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इस बीच कल्लू ने हाथ में पकड़े धारदार हथियार से सोनू की बाई आंख के पास हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट
सोनू की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी कविता राठौर बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे उनके दाहिने पैर के घुटने में चोट आई। मौके पर मौजूद तरुण राजे और मोहित तिवारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने धमकी दी कि यदि कुत्ता दोबारा इस तरफ दिखाई दिया, तो वे जान से मार देंगे।
घटना के पांच दिन बाद पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज में आरोपी लाठी-डंडों और हथियार के साथ हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने सोनू की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *