खेत के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या में 5 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्यवाही

ग्वालियर. पदमपुर खेरिया गांव में खेत की मेड और रास्ते के झगड़े में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना में उपयोग किये गये लायसेंसी हथियार भी बरामद कर लिये है। गिरफ्तार आरोपियों में होतम, राजेन्द्र, राजकुमार, राजेश और हाकिम शामिल है। वहीं, सचिन और प्रिंस नाम के 2 आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दविश दे रही है।
घटना शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे की है। खेत में जमीन की मुड्डियां गाड़ने का लेकर कमलेश लोधी और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। यह आरोप है कि इस बीच हथियरों से लैस होकर पहुंचे आरोपियों ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गोली लगने से कमलेश लोधी और उनके बेटे अमित की मौत हो गयी थी। घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल था।
माउजर और अधिया से की गई फायरिंग
मृतक के छोटे बेटे के मुताबिक, आरोपी हथियार लेकर खेत पर पहुंचे थे। राजेश लोधी ने माउजर और हाकिम सिंह ने अधिया से गोलियां चलाईं। उसका कहना है कि आरोपियों की गोलियां खत्म हो गईं, वरना वे उसे भी नहीं छोड़ते। इस बयान के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई।पुलिस ने मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए गए हैं।फरार सचिन और प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मुरार थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *