शिप्रा में समा गईं 3 जिंदगियां, मुरैना और बड़वानी में तीन मौतें
मुरैना. तीन अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में मातम छा गया। तीनों मामले उज्जैन, मुरैन और बडवानी से सामने आए है। उज्जैन में तीन जिंदगियां शिप्रा में समा गई। मुरैना में गृह प्रवेश में आए लोगों को करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं बडवानी में एक सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उज्जैन में 3 लोगों की मौत
देर शाम महिरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली क्षिप्रा नदी के रावल घाट पर हादसा हो गया। नदी में नहीाने गए 17 वर्षीय नाबालिग बालक का पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूबने लगा। उसे देख उसकी परिजन दो महिलाएं बचाने के लिए नदी में कूदी। वह भी गहरे पानी में चली गई और तीनों की मौत हो गई। मृतकों के नाम वकार अहमद पिता अबरार अहमद, बुलबुल पति वकार इकरार, शाहीन पति आफताब है। तीनों के डूबने की सूचना जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को लगी तो मौके पर भीड लग गई और कुछ गोताखोर ने शवों को नदी से बाहर निकाला। शवों को महिदपुर के शासकीय अस्पताल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। महिदपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना कर मामले को जांच में लिया है।
बड़वानी में मिनी ट्रक ने बाइक को रौंदा
राजपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़वानी रोड पेट्रोल पंप के सामने एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक धर्मेंद्र पिता अंतरसिंह उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी हरीबड़ का होना बताया है। ये मक्का का सैंपल देने राजपुर कृषि उपज मंडी आया था। मंडी से चंद कदम दूर पेट्रोल पंप के सामने आईसर वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।
