आमने-सामने की टक्कर में दो भाईयों की मौत
दतिया. गांव तिघरा -खिरिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात कार और मोटरसाईकिजल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। वहीं, इस घटना में 2 सगे भाईयों की मौत हो गयी है और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज भांडेर अस्पताल में जारी है। कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घटना गुरूवार की दोपहर 3 बजे की है।घटनास्थल पर पहुंची भांडेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार छाचपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक बंटी पिता खुशहाली पाल अपने बड़े भाई विनोद 30, पड़ोसी नीरज पिता कल्याण सिंह के साथ भांडेर कृषि उपजमंड़ी में गेहूं के पैसे लेने के लिये आया था।
घर लौटते समय गांव तिगरा-खिरिया रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। मौके पर बंटी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घायलों को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से भांडेर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। वही नीरज का उपचार जारी है। मौका देख कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। बताया गया है कि, मृतक बंटी की शादी जुलाई महीने में होनी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
