ग्वालियर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा परीक्षा फेल हो गई हूं मुझे माफ कर देना
ग्वालियर. ग्वालियर में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे जगाने पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि कमरे में छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले का पता चलमें ते ही अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में पुलिस को छात्र के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्र लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा मैं परीक्षा में फेल हो गई मुझे माफ कर देना। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा का शव पीएम हाउस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
