सुगम यातायात के लिए विभिन्न स्थानों से हटाया अवैध अतिक्रमण

ग्वालियर -नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शहर का यातायात सुगम बना रहे इसके लिए शहरवासी सहयोग करें।
अधीक्षण यंत्री डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज मोतीमहल संग्रहालय ग्वालियर के बाहर बनी गुमटियों/दुकानो, हाथ ठेलो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया । उक्त कार्यवाही मे D.S.P(ट्रेफ़िक) अजीत सिंह चौहान, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन सहित दल (पूर्व) एव दल- ग्रामीण सहयोगी दल के रुप मे मौजूद रहा। साथ ही थाना पडाव का पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल उपस्थित रहा।
इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध किया कि दुकानों के बाहर सडक पर दुकानदार सामान न रखे, हाथ ठेले हॉकर्स जोन में लगायें, अवैध गुमटी लगाकर यातायात को अवरुद्ध न करें, सडक पर नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करें। अगर कोई यह सब करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति का सामान जप्त करने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *