मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 19 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्वालियर -मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी शहर वृत्त ग्वालियर में 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन श्रम कल्याण केन्द्र रोशनीघर परिसर में किया जावेगा ।
कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी शहर वृत्त द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रबंधन शहर वृत्त के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक जी के निर्देशन में उपमहाप्रबंधक (मा. सं.) श्री हिमांशु वासुदेव जी के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में रक्त एकत्रित करने हेतु जय आरोग्य हॉस्पिटल की दक्ष टीम उपस्थित रहेगी एवं एकत्रित रक्त जय आरोग्य हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में दिया जाएगा।
सभी रक्तदानवीरों को रक्तदान का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जो कि एक वर्ष तक वैद्य रहेगा। रक्तदानकर्ता द्वारा इस प्रमाण पत्र के बदले एक यूनिट रक्त ब्लड बैंक से प्राप्त किया जा सकता है। इस आयोजन में शहर के समाज सेवक श्री तनु चौहान एवं टीम द्वारा भी रक्तदान हेतु आम जन को प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
अतः सभी सम्मानित विद्युत अधिकारी/ कर्मचारी साथियों एवं शहर के नागरिकों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रम कल्याण केन्द्र रोशनी घर ग्वालियर में उपस्थित हो कर रक्तदान में अमूल्य सहयोग प्रदान करें एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाए। रक्तदान शिविर में रक्त दानवीर जो रक्तदान करेंगे उनके ब्लड शुगर एवं थायराईड की जॉच स्व.श्री अश्विनी कुमार सोमानी जी की स्मृति में निःशुल्क कराई जावेगी ।
