दतिया टोल प्लाजा पर 12 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भगदड़ में 2 लोगों की मौत

दतिया. दतिया के डगरई टोल प्लाजा पर 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 2 कर्मचारी पास के खेत के कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। इसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी कांडेले की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए है।

मरने वालों में महाराष्ट्र और हरियाणा के कर्मचारी शामिल हैं। - Dainik Bhaskar
4 बाइक पर 10 से 12 बदमाश पहुंचे
जानकारी के अनुसार ग्वालियर-झांसी हाईवे के चिरूला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर 4 बाइक पर 10 से 12 बदमाश पहुंचे और कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग करने लगे। 15 से 20 मिनट बाद बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर रंगदारी दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और फायरिंग की है। भगदड के बाद 2 कर्मचारी कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द कनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *