नरोत्तम मिश्रा बोले 6 अप्रैल को एक दिन में 1 लाख कांग्रेसियों को जोड़कर बनाएंगे कीर्तिमान

ग्वालियर. शिवराज सिंह सरकार में गृह मंत्री और सरकार के तत्कालीन प्रवक्ता के रूप में एक नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता था। यह था डॉ. नरोत्तम मिश्रा का। पिछले विधानसभा चुनाव में जब उनकी हार हुई तो गृह क्षेत्र दतिया में शायराना अंदाज में कहा था समुद्र का पानी उतरते देख किनारे पर घर मत बना लेना मैं लौटकर आऊंगा यह वादा है। कुछ दिन बाद प्रदेश की राजनीति में नरोत्तम मिश्रा फिर से चर्चाओं में लौट आए है।
दरअसल इस बार जिस तरह कांग्रेस के नेता थोकबंद तरीके से भाजपा में शामिल हो रहे है उसके पीछे न्यू ज्वॉइनिंग टोली है और इसके प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ही है। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि अभी तक 18 हजार कांग्रेसयिों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भोपाल मुख्यालय से लेकर प्रदेश के एक-एक बूथ तक एक दिन-एक समय में एक लाख कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे एक कीर्तिमान बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *