वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने पर पीलीभीत से टिकट संभव
पीलीभीत. भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा से अपने मौजूदा सांसद वरूण गांधी का टिकट काट दिया। पार्टी ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। ताजा खबर है कि अब कांग्रेस ने वरूण गांधी की तारीफ की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वरूण गांधी साफ छवि वाले नेता है। यदि वे कांग्रेस में शामिल होते है तो पीलीभीत से टिकट से इनकार नहीं है। वरूण गांधी को यहां कांग्रेस में आना चाहिए, हमें खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति है और उनकी साफ छवि है। बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया क्योंकि वह गांधी परिवार से संबंधित है।
बता दें कि भाजपा ने रविववार रात 111 प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इनमें वरूण गांधी का नाम शामिल नहीं है, वहीं उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से मैदान में उतारा गया। दूसरी ओर पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दूंगा। हम लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाएंगे।
अब अधी रंजन चौधरी के बयान के बाद सवाल उठने लगे है कि क्या वरूण गांधी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है। कहा जा रहा है कि वरूण गांधी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात हो गई है। वे चुनाव नहीं लडने के लिए राजी हो गए है। वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे।
