3 बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, वजह, बेटा नहीं होने की वजह से प्रताडि़त करते थे ससुराल वाले

भोपाल. मां ने 3 बेटियों को फांसी पर लटकने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला और 2 बेटियों की मौत हो गयी। ढाई साल की एक बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भाई ने बेटे को जन्म नही ंदेने की वजह प्रताड़ना के आरोप ससुराल वालों पर लगाये हैं।
घटना भोपाल से 35 किमी दूर गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव की है। मामला मंगलवार की दोपहर को सामने आया है। तीनों के शव हमीदिया अस्पताल भेजे गये हैं। महिला का नाम संगीता यादव उम्र 28 वर्ष, बेटी आराध्या 5 वर्ष और सृष्टि ढाई साल की है।

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला द्वारा सुसाइड और इससे पहले 3 बच्चियों की हत्या किए जाने के संकेत घटनास्थल की जांच के दौरान मिले हैं। महिला ने बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद सुसाइड किया है। इससे पहले उसने पांच मैसेज किसी मोना नाम की महिला को भेजे हैं। इसके बाद यही मैसेज अपने भाई नीरज को भेजे हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी मर्डर की आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *