एसी के शॉर्ट सर्किट से लगी घर में लगी आग, फायरब्रिगेड भी नहीं बुझा सकी आग से 6 लाख रूपये का नुकसान
शिवपुरी. कृष्णपुरम कॉलोनी में सोमवार की रात एक घर में आग भड़क गयी। घर में भड़की आग की खबर से पड़ोसियों में दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया। कॉलोनीवासियों ने फायरब्रिगेड को सूचना कर बोरवेल की मदद और घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सूचना के बाद समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गयी थी, लेकिन रास्त में एक निजी स्कूल के आगे खड़े पेड़ों की वजह से वह घर तक नहीं पहुंच सकती और इसके चलते घर के निचले माले में रखा घर का सामान जलकर राख हो गया।
क्या है पूरा मामला
रात 10 बजे अचानक से आग लग गई थी। उस वक्त घर में विक्की व्यास सो रहा था। विक्की के परिजन घर से बाहर थे। तभी एकाएक घर में आग भड़क गई थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। इस घटना में घर में लगा सारा फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल सामान, कपड़े, घर के दरवाजे जलकर खाक हो गया। इस घटना में ग्रह स्वामी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। विक्की ने आग लगने कारण एसी में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया। इस घटना में लगभग 6 लाख का नुकसान हुआ है।
बता दें जिस घर में आग लगी उस गली में एक प्राइवेट स्कूल संचालित है। स्कूल प्रबंधन ने सड़क पर पेड़ लगा रखे हैं। इन्ही पेड़ों की कारण फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचने के बावजूद घर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दमकलकर्मियों को घर तक पानी की दूसरी पाइप लाइन लाने के लिए दोबारा नगर पालिका जाना पड़ा था। तब कहीं फायर ब्रिगेड का पानी घर तक पहुंच सका था।
कॉलोनीवासियों की माने तो गली के एक ओर स्कूल प्रबंधन ने पड़ लगाकर कब्जा कर रखा है वही दूसरी ओर गली सकरी है। इसके चलते फायरब्रिगेड घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में भविष्य में काई बड़ी घटना होती है तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस गली में बड़ी एम्बूलेंस भी नहीं पहुंच सकती है।
