आतंकी हमले से खंडहर में बदला मॉस्को का क्रोकस सिटीहॉल-चारों ओर राख, धुआं और तबाही के निशान,

नई दिल्ली. रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार की रात हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। वर्ष 2004 के बाद 20 वर्षो में हुआ यह अभी तक का सबसे बड़ा और निंदनीय हमला बन गया है। जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गयी है और सैकड़ों लोग अभी भी अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2004 में रूस में बेसलान स्कूल में ऐसा ही हमला किया गया था।
हमले के बाद शनिवार को मॉस्को क्षेत्र के गर्वनर एंड्रे बोरोब्योव ने घटनास्थल का जायजा लिया। वह जब क्रोकस कन्सर्ट हॉल पहुंचे तो वहां के वीभत्स नजारे चौंकाने वाले थे। महज एक दिन पूर्व तो जो हॉल अपनी चमक-दमक, खूबसूरती और लैविश लुक के लिये जाना जाता था। जब वह राख के ढेर में बदल गया है।
क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल हमले में सामने तथ्य
शुक्रवार की रात भारी हथियारों से लैस कम से कम 4 बंदूकधारियों ने मास्को के बाहरी इलाके क्रोकस सिटी कॉन्सर्टहॉल में गोलीबारी की, जिसमें कई लोग मारे गये।
आयोजनस्थल पर रॉक बैंण्ड पिकनिक का प्रदर्शन होना था और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी, समूह का एक सदस्य लापता है।
हमले के दौरान, इमारत में आग लगाने के लिये फ्लेम थ्रोवर का उपयोग किया गया। जिससे भीषण आग लग गयी, इसके कारण ही हताहत लोगों की संख्या काफी अधिक बढ़ गयी।
गर्वनर के अनुसार, कम से कम 115 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। 121 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूक्रेन और बेलारूस की सीमा के लगभग ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस ने पीछा करने के बाद 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पीछा करने के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पूछताछ के बीच उनमें से 2 लोगों ने दावा किया कि हमले को अंजाम देने के लिये उन्हें प्रत्येक को 1 मिलियन रूबल10,836 तक देने का वादा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि हमले कास्थान टेलीग्राम के माध्यम से गुमनाम रूप से भेजा गया था।
आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने हालिया खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा है कि यह प्रामाणिक प्रतीत होता है। जिसके बाद 7 मार्च को अमेरिकी दूतावास को चेतावनी दी गयी थी।
इस दौरान, रूवस के एफएसबी का दावा है कि हमलावरों के संपर्क यूक्रेन में थे और वह सीमा की ओर जा रहे थे जब उन्हें ब्रास्क के पास पकड़ा गया, यूक्रेन की सरकार ने किसी भी संलिप्तता से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *