पुलिस द्वारा आचार संहिता के दौरान वाहन चेकिंग में 4लाख 90 हजार रुपये किये बरामद

ग्वालियर । आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारियों को भी अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्रों में अलग.अलग स्थानों पर आने.जाने वाले वाहनों व संदिग्धों की प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
थाना प्रभारी पनिहार निरीक्षक धवल सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए को पनिहार थाने के सामने चेकिंग कराई जा रही थीए तभी शाम 07ण्00 बजे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी.07.जीबी.0438 शिवपुरी से ग्वालियर की तरफ आता दिखाए जिसने पुलिस की चेकिंग देखकर अपना वाहन बोलेरो पीछे की तरफ वापस घुमाकर ले जाने का प्रयास किया गया। वाहन संदिग्ध होने से वाहन का पीछा किया तो टोल नाका के पास वाहन को रोककर थाने के सामने लाये और चालक का नाम व पता पूछा तो उसने संजू सिंह पुत्र हनुमंत सिंह बघेल उम्र 26 साल निवास देहगवां थाना मौ जिला भिण्ड का रहने वाला बताया। वाहन वापसी भगाने का कारण पूछा तो संतोष जनक उत्तर नही दिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो चालक संजू सिंह द्वारा स्वयं अपनी गाड़ी में चालक सीट के पीछे सीट की जेब में 4,90, 000 रुपये (चार लाख नब्बे हजार रुपये)  रखा होना बताया। उक्त रकम कहां से लाया इस संबंध में कोई संतोष जनक जबाव नही दिया और ना ही उक्त नगदी रखने के संबंध में कोई दस्ताबेज प्रस्तुत किया और उसने शिवपुरी से उक्त रकम अज्ञात व्यक्ति से लाना बताया। वाहन चेकिंग के दौरान किसी भी राजनैतिक पार्टी की प्रचार.प्रसार सामाग्री नही पाई गई। संजू सिंह बघेल द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता में 50, 000 रुपये से अधिक रकम लाने ले जाने के नियम का उल्लंघन करने पर उक्त रकम जप्त की जाकर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *