बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार
बदायूं. बदायूं डबल मर्डर केस में 2 दिनों से फरार चल रहे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से अरेस्ट कर लिया है। वह बरेली से पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कह रहा है, मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

