इंजीनियर ने ट्रेनों के एसी कोच से चुराये कम्बल-चादर पत्नी ने खोली पोल

अफसाना और अरशद। अफसाना ने घर के बॉक्स में रखे रेलवे के चादर, कंबल, तकिए और तौलिए का वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। - Dainik Bhaskar

भोपाल. एक प्रायवेट कंपनी के इंजीनियर की ट्रेनों से कम्बल, चादर और तोलिया चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने ही खोल दी। उसने पति के चोरी किये गये सामान के वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। बल्कि रेलवे पुलिस से भी शिकायत कर दी। महिला ने बताया कि पति ने चोरी की, यह मुझे अच्छा नहीं लगा। पुलिस को उनके घर से 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कम्बल मिले हैं। पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
महिला राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैै इस वर्ष 12 जनवरी को ही उसका निकाल उत्तरप्रदेश के कानपुर में रहने वाले अरशद नाम के युवक से हुआ था। अरशद भोपाल में ही एक प्रायवेट कम्पनी में इजीनियर है। वह पत्नी के साथ भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। उसके घर से ही रेलवे के कम्बल, चादर और तौलिये मिले हैं।

पति की शिकायत करने वाली अफसाना भोपाल की दाता कॉलोनी में रहती हैं।
पति की शिकायत करने वाली अफसाना भोपाल की दाता कॉलोनी में रहती हैं।

जैसा कहूं, वैसा करो, यह मुझे ठीक नहीं लगा
पति की पोल खोलने वाला महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला खुद का नाम अफसाना बता रही है। उसका कहा- कमरे में एक संदूक रखा था। इस पर हमेशा ताला लगा रहता है। ईद की सफाई के दौरान जब मैंने संदूक खोला तो ऊपर बहुत सारे कपड़े रखे थे। जब नीचे देखा तो उसमें रेलवे की बहुत सारी चादरें, कंबल और तौलिए मिले। इस बारे में मैंने पति अरशद से बात की। समझाया कि चोरी करना गलत है। यह सारी चीजें वापस कर दीजिए।इस पर पति ने मुझसे कहा कि पुरुष प्रधान देश है। तुम्हें इस मामले में बोलने की जरूरत नहीं है। जैसा मैं कहूं, वैसा ही करना और वैसा ही चलना है। पति की यह बात मुझे ठीक नहीं लगी, इसलिए रेलवे को मैंने कॉल किया और सारा सामान वापस लेने की बात कही। कहा कि मेरे घर में एक संदूक में रेलवे की 40 बेडशीट है। वहीं, करीब 30 तौलिए और 6 कंबल हैं, जो मेरे पति ने चुराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *