दो युवकों के साथ जयपुर रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी शिवपुरी की अपहृत छात्रा, CCTV में हुई कैद

शिवपुरी. कोटा में नीट की तैयार कर रही शिवपुरी की छात्र के अपहरण के मामले में जयपुर से बड़ी लीड मिली है। युवती को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। 18 मार्च को सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं। कोटा पुलिस भी यहां जाच करने पहुंची है। सीसीटीवी के आधार पर युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है। कोटा एसपी ने लड़की की सूचना देने वाले को 20 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बेटी को जान से मार देंगे, पिता को बताया
शिवपुरी के बैराड़ निवासी रघुवीर धाकड़ ने 18 मार्च की रात को कोटा के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रघुवीर बैराड़ के लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक है। रघुवीर ने पुलिस को बताया के मेरी बेटी काव्या धायक 20, का अपहरण लिया गया था। 18 मार्च की दोपहर 3 बजंे मेरे मोबाइल पर बेटी की अपहरण का मैसेज आया था। बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधी फोटो भी बदमाशों ने भेजी थी। कुछ फोटो में बेटी के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा था। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा था-रघुवीर की बेटी को अपहरण कर लिया गया है। उसे जिन्दा छोड़ने के एवज में 30 लाख रूपये की फिरौती मांगी गयी। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी है। सोमवार की शाम तक जमा करने के लिये कहा था। मैंने इतने रूपये नहीं होने और बंदोबस्त करने के लिये समय मांगा और इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। मैंने फौरन कोटा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को फोटो और मैसेज भेजकर मैं स्वयं शिवपुरी से कोटा के लिये रवाना हो गया था।
