एक दर्जन मोरों की मौत, वन अमला घटनास्थल पर, शिकारियों पर गहराया संदेह

भिण्ड. हरीक्षा गांव में एक दर्जन मोरों की मौत हो गयी है। प्रथम दृष्टया मोरों के शिकार करने के उद्देश्य से दाने में जहर मिलाये जाने की बात कहीं जा रही है। यह खबर लगते ही जांच के लिये वन अमले के एक्सपर्ट टीम रवाना हो गयी है। पशु विभाग के डॉक्टर्स मोरों की मृत शरीर का पोस्टमार्टम करेंगे और इसके बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ मृत मोरों का अंतिम संस्कार कराया जायेगा।
क्या है मामला
भिंड के गोरमी थाना अंतर्गत हरीक्षा गांव के जंगल में 10-12 मोरों की मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की मौत की खबर मिलते ही जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता हैकि आज बुधवार की सुबह जब मोरें झूंड के साथ दाना की तलाश में आई। इसके बाद बारी से बढ़ी तादाद में मोरों की मौत हो गई।
यह खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने एवं वन टीम को दी। चूंकि यह मामला वन विभाग के वन परिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत आता है। हालांकि मोरों की मौत को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मोरों के शव को जब्त कर पीएम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
स्कूल में ठहरे थे मजदूर
फसल की कटाई के लिये गांव में मजदूर बुलाये गये है। बढ़ी संख्या में यह मजदूर वर्ग के लोग हरीक्षा गांव के स्कूल पर रोके हैं। वहीं सरकारी स्कूल के पीछे बीहड़ में मोर मृतावस्था में मिले है। वन अमले की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक मजदूर वर्ग रोजगार की तलाश में निकल चुके थे। वन अधिकारी, मजदूरों से मोरों की मौत को लेकर पूछताछ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *