सही भाव पर माल नहीं खरीदने पर किसानों ने किया हंगामा और चक्काजाम

किसान मंडी में नाराज बैठे किसानग्वालियर. अनाज की सही कीमत नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया है। आक्रोशित किसानों ने अपनी ट्रॉलियों को एक लाइन में लगाकर रास्ता भी जाम किया। दरअसल में किसान सरसों लेकर मंडी पहुंचे थे। यहां गल्ला व्यापारी 4200 से 4500 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से माल खरीद रहे थे। जबकि किसानों ने बताया कि डबरा, मुरैना मंडी में 5200 से 5600 रूपये के भाव पर खरीद हो रही है।
फिर यहां क्यों शासकीय भाव नहीं दिया जा रहा है। हंगामा की खबर मिलते ही जिला प्रशासन व मंडी बोर्ड के सदस्य मंडी में पहुंचे और किसानों को समझाया, व्यापारियों से भी बात की है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में जो दाम है हम उसी आधार पर माल खरीद रहे है। दोपहर तक कोई बात नहीं बनी थी, लगभग एक सैकड़ा से अधिक किसान मंडी से अपने ट्रैक्टर -ट्रॉली लेकर रवाना हो गये हैं।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए 48 केन्द्र बनाए हैं। इस समय सरसों की आवक मंडी में हो रही है। बुधवार को करीब 250 से ज्यादा किसान ग्वालियर के गोला का मंदिर नारायण विहार स्थित कृषि उपज मंडी में पहुंचे थे। यहां किसानों ने सरसों बेचने के लिए अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गल्ला व्यापारियों के फड़ पर लगाया, लेकिन सरसों की खरीद की कीमत का भाव सुनकर किसान भड़क गए। कृषि उपज मंडी में किसान सरसों को 4200 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे थे, लेकिन व्यापारी 5200 से 5600 प्रति क्विंटल का भाव मांग रहे थे। जब व्यापारियों ने यह भाव देने से मना किया तो किसान नाराज हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने एक जगह एकत्रित होकर नारेबाजी व रास्ता जाम कर दिया।
आधे से अधिक किसान वापिस लौटे
ग्वालियर की नारायण कृषि उपज मंडी में सरसों का सही भाव न मिलने और डबरा-मुरैना की मंडी में 800 से 900 रूपये अभिक भाव मिलने पर 50प्रतिशत किसान मंडी से वापिस लौट रहे हैं। जबकि 50 प्रतिशत ने 4200 रूपये प्रति क्विंटल के भाव पर ही अनाज बेचने को तैयार हो गये थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *