ग्वालियर में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी

ग्वालियर. देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। 4 जून को काउंटिंग होगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीट, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीट, ग्वालियर में तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीट और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार।
19 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग 4 जून को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार कुल 7 चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल , तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई , छठे चरण के लिए 25 और 1 जून के लिए सातवें चरण के लिए के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 4 जून को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *