लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 50 से ज्यादा कर्मचारी झुलसे
हरियाणा. हरियाणा के रेवाडी में शनिवार शाम ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आने से 50 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए। इनमें करीब 40 कर्मचारियों को गंभीर हालत में रेवाडी शहर के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है। फैक्ट्र धारूहेडा औद्योगिक क्षेत्र में बनी हुई है।

