VISM कॉलेज में वर्कषाप का हुआ आयोजन

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च महाविद्यालय में  16 मार्च को एक वर्कशाप का आयोजन हुआ। वर्कशाप का उद्देश्य नर्सिंग स्टॉफ को डिलेवरी के समय एवं नवजात शिशु के जन्म पर होने वाली समस्याओं से निपटना था। वर्कशाप में वक्ताओं के रूप में शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन गर्ग एवं डॉ. प्रवीन मिŸाल उपस्थित रहें। डॉ. गर्ग एवं डॉ. मिŸाल ने नवजात शिशु की डमी के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि कभी – कभी इंमरजेंसी डिलेवरी आने पर नर्सिंग स्टॉफ द्वारा डिलेवरी करके शिशु की जान कैसे बचाई जा सकती है।
एक्सपर्ट डॉक्टरो ने विद्यार्थियों को बताया कि डिलेवरी के समय इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों को देखे की वह सही से कार्य कर रहें है की नहीं, अपने हाथों को कैसे साफ करना है जिससे हम शिशु को संक्रमण से बचा सकें व हम भी संक्रमण से बच सकें। साथ ही उन्होंने सेल्फ इन्फ्लेटिंग बैग का इस्मेताल करना बताया कि गलत तरीके से या इस प्रक्रिया को ज्यादा बार करने से शिशु के फेफड़े कार्य करना बंद कर सकते है। इसके साथ नवजात शिशु में 3  खतरनाक लक्षणों पर ध्यान देने के लिये बताया कि कही शिशु का रंग नीला तो नही पड रहा, उसके शरीर का तापमान एवं शिशु के सांस लेने पर कोई आवाज तो नहीं आ रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने सभागार में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से भविष्य में आने वाले छात्र-छात्राऐं जो नर्सिंग स्टॉफ के पद पर कार्य करेंगे उनके लिये यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है जो भविष्य में काम आऐगी।

मैं समझता हूं कि आज जिन बच्चों ने इस वर्कशाप में भाग लिया हैं उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा होगा। आप किसी बच्चे को उसके परिवार से सुरक्षित एवं निरोगी मिलाने में सहायक होंगे यही अपने आप में एक सच्ची सेवा है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह , नर्सिंग प्राचार्या प्रो. रक्षा कुलश्रेष्ठ, VISM अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता, नर्सिंग स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *