कच्ची शराब की फैक्ट्री के छापे में मिली 60 लीटर शराब सहित दो गिरफ्तार
ग्वालियर आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा अवैध शराब की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिये कहा।
थाना पनिहार पुलिस द्वारा 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान टीआई धवल सिंह चौहान की टीम द्वारा आज चेकिंग के दौरान ग्राम रामपुर एवं पार के बीच मंदिर के सामने टेकरी पर देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब की दो प्लास्टिक की कैनों में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से देशी शराब बनाने के उपकरण प्लास्टिक की टंकी, 400 लीटर गुड़ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।
