MP के पेंशनर्स को 1 मार्च से मिलेगा 4% महंगाई भत्ता
भोपाल. मध्य प्रदेश के साढे सात लाख कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के 24 घंटे बाद राज्य सरकार ने साढे चार लाख पेंशनर्स को भी इतना ही भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए है। इस आदेश में पेंशनर्स को 1 मार्च 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश दिए गए है। अब अप्रैल की पेंशन में इसका भुगतान किया जाएगा।
