ग्वालियर किला हैरिटेज कैटेगरी में जगह मिलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी

ग्वालियर. पहले सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा मिलने के बाद, चम्बल घाटी क्षेत्र की ‘‘रॉक कला’’ को भी किया गया शामिल, अब स्थाई सूची के लिये शुरू होगी कवायद। रोजगार के मौके बढ़ेंगे और नये पर्यटक स्थल विकसित किये जायेंगे। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 3 माह में ग्वालियर को दूसरी खुशखबरी दी है। एक नवम्बर 2023 को यूनेस्को ने ग्वालियर सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिया गया था। अब मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर ग्वालियर फोर्ट को यूनेस्को की अस्थाई सूची में हैरिटेज कैटेगरी में शामिल किया गया है। ग्वालियर के साथ चम्बल की रॉक कला को भी इस लिस्ट का हिस्सा बनाया है।

मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने अब फायनल सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रयास शुरू कर दिये हैं। यदि ग्वालियर किला और चम्बल घाटी की रॉक कला को यूनेस्को की सूची में स्थान मिलता है, तो देश-विदेश की टूर कंपनियां अपने पैकेज में ग्वालियर को भी शामिल करेंगी। जिससे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगी।

राष्ट्रीय और राज्य संरक्षित में शामिल
राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक: मानसिंह पैलेस, सहस्त्र बाहु मंदिर, तेली मंदिर मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, रॉक कट जैन कॉल्सी और एक पत्थर की बावड़ी, आलमगिरी प्रवेश गेट, गणेश द्वार, लक्ष्मण, बादलगढ़ और उरवाई गेट आदि शामिल शामिल हैं।चतुर्भुज मंदिर के गर्भगृह में शून्य (0) का अभिलेख का शिलालेख मौजूद है। ये शून्य का पहला शिलालेख माना जाता है, जिसमें इसका उल्लेख मिलता है।
राज्य संरक्षित स्मारक: कर्ण महल, जहांगीर महल, भीमसिंह राणा की छत्री, विक्रम महल आदि मौजूद है।
ग्वालियर किला 300 फीट की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। अपनी 10 मीटर ऊंची दीवारों के साथ यह किला उत्कृष्ट मूर्तियों एवं उल्लेखनीय वास्तुकला से सुसज्जित है।
इतिहासकारों के अनुसार, किल की नींव 6वीं शताब्दी ईस्वी में सूरज सेन द्वारा रखी गई थी।
राजा मानसिंह तोमर ने महल आदि निर्माण कार्य कराए।
पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
दुनिया भर से पर्यटकों के आने से आर्थिक विकास होगा। पर्यटन के अवसर और यात्रा में बढ़ोत्तरी होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर-चंबल को पहचान मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, किले की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
स्थाई सूची के प्रयास करेंगे
यूनेस्को की अस्थायी सूची में ग्वालियर को ​हेरिटेज कैटेगरी में रखा गया है। चंबल रॉक आर्ट और भीम बैठका को सीरियल नामिनेशन में लिया गया है। हम फाइनल सूची के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

-शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *