MP अजयप्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ी
सीधी. राज्यसभा सांसद अजयप्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेज दिया है। अजय प्रताप सीधी से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। वह 2018 से राज्यसभा सदस्य है। भारतीय जनता पाटर्ली ने इस बार सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 में रीति पाठक इस सीट से सांसद चुनी गयी थी।अजय प्रताप सीधी लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। पार्टी ने यहां से डॉ. राजेश मिश्रा को टिकट दे दिया। कांग्रेस ने यहां कमलेश्वर पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भाजपा की रीति पाठक सीधी से सांसद चुनी गई थीं।
राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम थी
मीडिया से बातचीत में अजय प्रताप ने कहा कि राजनीति सही मायने में हमारे लिए सेवा का माध्यम थी, धनार्जन का नहीं। आज कुछ परिस्थितियां ऐसी निर्मित हो गई हैं कि मैं अपने आप को भारतीय जनता पार्टी के अनुकूल नहीं मान पा रहा हूं, इसलिए मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।
