रूपयों के लेनदेन को लेकर युवक के पैर में गोली मारी

मुरैना. शहर के आममपुरा क्षेत्र में एक युवक का अपने दोस्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हो गया, विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोस्तों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। घटना पिछले दिनों की है।
क्या है मामला
आमपुरा निवासी कपिल उर्फ संतोष तोमर का अपने दोस्तों अनुज तोमर, उसके भाई तनुज तोमर, शेरा तथा बिट्टू श्रीवास से पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। पहले कपिल उर्फ संतोष की अनुज तोमर के साथ फोन पर तीखी बहस हुई और इसके बाद अनुज तोमर अपने भाई तनुज तोमर को लेकर उसके पास जा पहुंचा। उसकी जांघ में कट्टे से गोली मार दी। इस समय शेर और बिट्टू श्रीवास भी मौके पर पहुंच गए थे। यह दोनों भी अनुज तोमर के साथी थे। इस घटना के बाद घायल अवस्था में कपिल को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की कर रही है जांच
गोलीकांड की इस घटना की जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना संदिग्ध दिखाई दे रही है अभी फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में एएसपी अरबिंद ठाकुर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *