वन विभाग की कार्यवाही-जेसीबी चलाकर रेत के ढेर नष्ट किये
मुरैना. सबलगढ़ क्षेत्र के बदरेटा गांव में सीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी फ्लाई ऐस ब्रिक्स (एक प्रकार की ईट) बना रही है। इस ईंट को बनाने में चम्बल नदी की रेत का अवैध उपयोग हो रहा है। वन विभाग की देवी गम रेंज की टीम ने छापामार कर 70 ट्रॉली रेत नष्ट की है। रेत के ढेरों को जेसीबी से समतल कर दिया गया। लेकिन कम्पनी के खिलाफ क्यूआर काट कर वैधानिक कार्यवाही नहीं किया जाना बताया जा रहा है। यह कार्यवाही शुक्रवार की शाम को हुई है।
मुरैना जिले में चम्बल नदी की रेत का धड़ल्ले से अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके उपयोग की वजह ही इसकी अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। यहां तक कि शासकीय परियोजनाओं में भी ठेकेदार कम्पनियां चम्बल की रेत का अवैध उपयोग करने में पीछे नहीं है। जिले के अन्दर गांवों में जगह-जगह चम्बल के अवैध रेत के भण्डारत देखे जा सकते हैं।
गांव के गांव चम्बल की अवैध रेत के खनन, परिवहन तथा भंडारण में संलिप्त है। इसका ताजा उदाहरण पिछले दिन देखा गया। जब वन विभाग के देवरी गेम रेंज के अधिकारी सबलगढ़ क्षेत्र के बदरेटा गांव में पहुंचे। वहािं जाकर उन्होंने देखा कि सीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा वहां पर फ्लाई ऐश ब्रिक्स (एक प्रकार की ईट) बनाई जा रही है। जिसमें चम्बल नदी के अवैध रेत का उपयोग धड्ल्ले से किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने वहां करीब 70 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रेत को डमप हुए पाया। यह रेत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रांगण में ही रखा हुआ था तथा उसका उपयोग ईट बनाने में किया जा रहा था।
