नरोत्तम मिश्रा ने 15 घंटे में IAS दामाद के लूप लाइन ऑर्डर को कराया कैंसिल

भोपाल. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान और आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले मध्य प्रदेश में हो रहे बडे प्रशासनिक फेरबदल के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। नरोत्तम मिश्रा के आईएएस दामाद का ट्रांसफर लेटर रात 3 बजे जारी होने के 15 घंटों बाद ही बदल दिया गया और अब उन्हें नई और बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लूप लाइन ऑर्डर कैंसिल
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार की सुबह 3 बजे 37 आईएएस ऑफिसर्स के ट्रांसफर की एक लिस्ट जारी की थी जिसमें नरोत्तम मिश्रा के दामाद आईएएस श्रीमन शुक्ला का भी नाम था। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीमन शुक्ला को प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड, सह आयुक्त, मंडी मध्य प्रदेश शासन से सचिव, मध्य प्रदेश शासन, योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग एवं सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग भोपाल बनाया गया था लेकिन इस लिस्ट के जारी होने के 15 घंटे बाद ही 1 और 9 आईएएस ऑफिसर्स के ट्रांसफर की सूची जारी की गई है जिसमें श्रीमन शुक्ला के ट्रांसफर को निरस्त करते हुए उन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप् से आगामी आदेश तक सचिव मध्य प्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सदस्य-सचिव राज्य योजना आयोग भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *