बस पर गिरी बिजली की हाईटेंशन लाइन से 70 मजदूरों से भरी में बस में लगी आग, 2 हालत नाजुक
अलीगढ़. दादों में आलमपुर बायपास पर बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गया है। कासगंज रोड़ पर मजदूरों से भरी बस में बिजली की एक हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गयी है। हाईटेंशन लाइन गिरने की वजह से इसमें करंट उतर गया और लाग लग गयी और बस में चीख पुकार मच गयी।
बस में 70 ईट भट्ठा श्रमिक सवार थे और वह महोबा से अलीगढ़ की तरफ से आ रहे थे। इन सभी को थाना पाली के खुर्दिया गांव में एक भट्ठे पर काम करने के लिये ले जाया जा रहा था। तभी दोपहर में यह हादसा हो गया है। हादसे में 12 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं।
बिजली विभाग की लापरवाही आ रही सामने
इलाके के लोगों ने बताया कि बाईपास के पास की ज्यादाता बिजली की हाईटेंशन लाइनें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। इसके साथ ही यह सड़क से काफी नजदीक हैं। ऐसे में आने जाने वाले वाहनों में इनके छूने का डर हमेशा बना रहता है।बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मजदूरों को लेकर जब बस यहां से गुजरी तो तार बस और इसके ऊपर रखे सामान में फंस गए। जर्जर होने के कारण तार तुरंत टूट गई और बस में करंट दौड़ गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

घायलों का इलाज जारी
CO छर्रा मोहसिन खान ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया है। घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। कुछ लोग झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है।
