देश में आज से लागू हो सकता है CAA, जल्द जारी हो सकता नोटिफिकेशन

CAA का ऐलान होने के कयास, इससे गैर मुस्लिम PAK, बांग्ला-अफगान शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी|देश,National - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में हो सकता है। ऐसे में केन्द्र सरकार देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने जा रहे है। सूत्रों की माने तो सोमवार की रात को केन्द्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद आज से ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू हो जायेगा। दरअसल, CAA संसद से पारित हुए लगभग 5 वर्ष बीत चुके हैं। आज केन्द्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले CAA को देश में लागू करने जा रही है।
गृहमंत्री अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में कई बार नागरिकता संशोधन कानून या सीएए को लागू करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जायेगा। ऐसे में सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से इसे लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी है और अब इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *