PM ने अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी

नई दिल्ली. भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का नई तकनीक के साथ सफल टेस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यह घोषणा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए DRDO वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई। मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंर्टी वीइकल तकनीक के साथ अग्नि-5 का पहला फ्लाइट टेस्ट किया है। यह मिसाइल पूरी तरह से भारत में विकसित की गई है। PM ने इस प्रोजेक्ट को ‘मिशन दिव्यास्त्र’ नाम दिया है।
अग्नि-5 ऐसी मिसाइल है जिसके पेलोड में कई वारहेड्स लगे हैं। हर एक वारहेड एक अलग टारगेट को हिट कर सकता है। भारत के अलावा यह तकनीक चीन, फ्रांस, अमेरिका, इजरायल, रूस और UK के पास है। इससे पहले, PMO ने सोमवार शाम यह जानकारी देकर हलचल मचा दी कि पीएम मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *