शहर के 32 स्थानों पर स्कल्पचर के सौंदर्यीकरण सज्जा का कार्य प्रारंभ

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न चौराहें एवं तिराहों के साथ ही वेस्ट टू आर्ट के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बनाये गए स्कल्पचर के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। जिसका कार्य विभिन्न चौराहों पर प्रारंभ कर दिया गया है।
नोडल अधिकारी विद्युत रामबाबू दिनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न 12 प्रमुख चौराहा, तिराहा एवं मूर्ति के स्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए फसाड लाइटिंग लगाई जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम व स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न 20 स्थानों पर वेस्ट टू आर्ट के अंतर्गत बनाए गए स्कल्पचर को भी रात्रि मंे आकर्षक बनाने के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *