पौने तीन किलो की सोने की ज्वेलरी लूटने वाले लुटेरों पुलिस की गिरफ्त में, बागचीनी में इलाके में हुई थी लूट

मुरैना. बागचीनी इलाके में कटीबरी हनुमान मंदिर के पास ग्वालियर के सोना-चांदी व्यवसाई के साथ हुई लूट करने वालों को दबोच लिया है। पुलिस ने उनसे पौने तीन किलों वनज के सोने की ज्वलेलरी भी बरामद कर ली है। पुलिस की इस उपलब्धि पर 12 मार्च को ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर व चेम्बर के पदाधिकारी व ग्वालियर के सर्राफाबाजार व्यापारी एसपी शैलेन्द्रसिंह चौहान व उनकी पुलिस टीम को सम्मानित करेंगे।
इस पौने 2 करोड़ रूपये की लूट की ज्वलेरी जब्त करने में आरोपी लुटेरे के पिता की महती भूमिका रही है। पुत्र ने व्यापारी से लूट की और उसका पिता के जेवरात पचा नहीं सका और उसने जेबरात को कई जगहों पर छिपाया और अपने रिश्तेदारों तथा दोस्तों से बात करना तथा संपर्क बिलकुल बंद कर दिया। यही बात जब लूट की छानबीन के दौरान को लगी तो पुलिस का शक उस पर बढ़ गया और पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
लुटेरे के पिता पर गहराया शक से मिली सफलता
पुलिस ने आरोपी रामू यादव, निवासी बेलागांव, जिला-औरेया, यूपी से लूट के बारे में जब पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बोला तथा घटना से अनजान बनता रहा और उसके बाद पुलिस ने उसके पिता रविन्द्र उर्फ पहलवान यादव से जब पूछताछ की तो वह भी कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों तथा दोस्तों से जब बात की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले एक माह से रविन्द्र यादव ने अपने रिश्तेदारों तथा दोस्ती से मिलना-जुलना तथा बात करना बिलकुल बन्द कर दिया है। यह सुनकर पुलिस का शक उस पर बढ़ गया तथा पुलिस ने रवीन्द्र उर्फ पहलवान की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया तथा जब पुलिस का शक यकीन में बदल गया तो पुलिस ने उसे पकड़कर उससे कडााई से पूछताछ की और अंत में वह टूट गया।

खेत, खलिहान, गटर तथा गड्ढों में छिपाए लूट के जेवरात

पुलिस ने जब रविन्द्र यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने जेवरातों को कई जगह पर छिपाया है। पुलिस उसको लेकर उन-उन जगहों पर पहुंची जहां लूट का सामान छिपाया था। वह पुलिस को अपने खेतों में ले गया जहां पुलिस ने ट्रेक्टर चलवाया तो वहां पर लूट का कुछ जेवरात मिला। उसके बाद उसके बताए हुए गड्ढे खुदवाए जिनमें लूट के जेवरात मिले। गटर को साफ करवाया तथा उसमें खोजा तब कहीं जाकर पुलिस को पौने तीन किलो वजन के जेवरात मिले हैं। इसमें पुलिस ने उपरोक्त दोनों पिता पुत्र के अलावा मुख्य आरोपी विवेक यादव को भी गिरफ्तार किया है जो इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। इसके साथ-साथ इनके रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इन लुटेरों की मदद की थी।

पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे

यह था पूरा मामला

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र के सोना-चांदी व्यापारी राहुल गोयल 31 जनवरी 2024 को कैलारस, जौरा होते हुए ग्वालयिर लौट रहे थे। उसी समय बागचीनी क्षेत्र के कटीबरी हनुमान मंदिर के पास बाइक पर सवार दो लुटेरे उनका सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। इस लूट में उनके ड्राइवर व दुकान पर काम करने वाले एक नौकर की भी मिलीभगत थी जिन्हें पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। लुटेरे जिस बैग को लूट कर भागे थे, उसमें पौने चार किलो वजन के सोने के जेवरात रखे थे। बाद में पुलिस ने लगभग 600 ग्राम वजन के आभूषण ड्राइवर व नौकर के कब्जे से बरामद कर लिए थे। बाकी के आभूषणों को बरामद करने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करना पड़ी।

इन पुलिस अफसरों की रही महती भूमिका

इस लूट के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के आधा दर्जन थानों के थाना प्रभारी तथा आरक्षकों की महती भूमिका रही है। इनमें प्रमुख रुप से दिमनी थाना प्रभारी उदयभान सिंह, नूराबाद थाना प्रभारी रामबाबू यादव, साइबर क्राइम प्रभारी अभिषेक जादौन तथा बागचीनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे मुख्य रुप से शामिल हैं।

ऊर्जा मंत्री व व्यापारी करेंगे सम्मानित

मुरैना पुलिस की इस कामयाबी के बाद अब बारी व्यापारियों की है। चेम्बर ऑफ कॅामर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 12 मार्च को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य तथा ग्वालयिर सर्राफा बाजार के सभी व्यापारी मुरैना आकर एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान तथा उनकी पूरी पुलिस टीम को अपने हाथों से फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *