ग्वालियर कलेक्टर, एसपी और कमिश्नर को हटाया
भोपाल. मध्यप्रदेश शासन ने दो आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए है। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का एसपी बनाया गया है। वहीं ग्वालियर एसपी राजेश सिंह को एआईजी, पीएचक्यू बनाया गया है।
मध्यप्रदेश शासन ने 6 आईएएस और 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। ग्वालियर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह और कमिश्नर दीपक सिंह को हटा दिया है। इसके साथ ही इंदौर कमिश्नर माल सिंह भयडिया को भी हटा दिया गया है। राज्य शासन ने रविवार रात को इनके आदेश जारी किए हैं।
