बीजेपी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियो में जुट गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा सोमवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग करने वाली है। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत कई राज्यों की बची हुई सीटों पर चर्चा होगी और उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। दरअसल भाजपा लोकसभा की बची हुई सीटों पर बीते तीन दिनों से मंथन कर रही है। रविवार देर रात भाजपा मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ तेलंगाना के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
दक्षिण में भाजपा ने किया गठबंधन
बता दें कि भाजपा पार्टी दक्षिण राज्यों में खुद को मजबूत करने के लिए आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और जन सेना के साथ गठबंधन कर सीट बंटवारे को फाइनल कर लिया। जानकारों के अनुसार भगवा पार्टी आंध्र प्रदेश में 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। बाकी की अन्य सीटों पर टीडीपी अपने प्रत्याशियों को चुनाव रण में उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *