होटल कारोबारी की हत्‍या के आरोपितों का हुआ एनकाउंटर

भिंड. अपने होटल में सो रहे होटल कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपितों का पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर किया है। हालांकि आरोपितों की हालत कैसी है और एनकाउंटर किस तरह से हुआ है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पुलिस ने अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है।
भिंड में पन्ना होटल के मालिक की उन्हीं के होटल में दो आरोपितों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपितों पर इनाम घोषित किया था और उनकी तलाश कर रही थी। तलाश के दौराहन ही उत्तरप्रदेश की सीमा के पास दोनों आरोपितों के होने की खबर पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए दबिश दी। यहीं पर पुलिस और आरोपितों के बीच एनकाउंटर हुआ है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने आरोपितों को सही सलामत पकड़ा है या फिर वे घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस भी अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। हत्या के बाद शहर व्यापारियों ने की थी सख्त कार्यवाही की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *